फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मोक्षधाम में सुविधाओं का अभाव,पानी और बैठने की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
झंडूता के बेला में बदहाल मोक्षधाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल की ग्राम पंचायत सुन्हाणी के बेला के समीप सीर खड्ड किनारे बने मोक्षधाम में इन दिनों मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों के लिए यहां न तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है और न ही बैठने के लिए पर्याप्त स्थान। मोक्षधाम के शेड की टिन भी एक तरफ से मुड़ गई है, जिससे बरसात और खराब मौसम में लोगों को परेशानी होती है।
समाजसेवी राजेश ढटवालिया ने बताया कि बेला स्थित मोक्षधाम में सुन्हाणी, बड़गांव और बरठीं समेत आसपास के कई क्षेत्रों से लोग अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते हैं। इसके बावजूद यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम खड्ड से कुछ दूरी पर बनाया गया है, जिससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोक्षधाम का निर्माण खड्ड के समीप उचित स्थान पर किया जाना चाहिए था, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। वर्तमान में पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को दिक्कत होती है। वहीं, शेड की क्षतिग्रस्त टीन के कारण बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

राजेश ढटवालिया ने प्रशासन से मोक्षधाम का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। उन्होंने यहां पीने के पानी, बैठने और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि आसपास के गांवों से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें