फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट उतारकर घर लौट रहे मजदूर की गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। घुमारवीं-शाहतलाई सड़क पर मलारी चौक के समीप सड़क पर गिरने से मलारी गांव के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह सीमेंट उतारने का कार्य करता था। मंगलवार रात को जब वह घर जा रहा था तो रास्ते में गिरने से उसकी मौत हो गई। इस संदर्भ में तलाई थाना में केस दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मलारी गांव का निवासी धर्म सिंह (56) पुत्र गद्दी राम सीमेंट की गाड़ी उतारकर रात को करीब 10:20 बजे अपने घर वापस लौट रहा था। मलारी चौक के समीप सड़क पर वह पेट के बल गिर गया। सूचना मिलते ही दोनों बेटे और पत्नी मलारी चौक पर पहुंचे तो धर्म सिंह पेट के बल अचेत अवस्था में गिरा मिला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी बरठीं ले गए। लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही धर्म सिंह की मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने तलाई पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही तलाई पुलिस सीएचसी बरठीं पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें