28, 29 जनवरी को होगी केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी।
बिलासपुर। विद्युत उपमंडल-1 बिलासपुर के तहत 28 और 29 जनवरी को विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी की जाएगी। यह जानकारी सहायक अधिशासी अभियंता दिनेश कौंडल ने दी।
उन्होंने बताया कि 28 जनवरी को दियोली, सिहड़ा, कुड्डी, परोही, बरमाणा, कल्लर और धार टटोह में यह प्रक्रिया होगी। 29 जनवरी को नोग, बैरी रजादियां, जबली, छड़ोल, द्रोबड़, पंजगाई और कोठीपुरा में केवाईसी का कार्य किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि को विद्युत-अनुभाग के सार्वजनिक कार्यालय में उपभोक्ता अपने साथ बिल व आधार कार्ड लेकर आएं। यदि किसी उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है तो परिवार से किसी भी एक सदस्य का आधार कार्ड साथ लेकर आए। यदि कोई उपभोक्ता केवाईसी नहीं करवाता है तो भविष्य में मिलने वाले वित्तीय लाभ (सब्सिडी) बंद हो जाएंगे।