फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं, कोठी में कल की जाएगी उपभोक्ताओं की केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोर्ड ने उपभोक्ताओं से की सहयोग की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिजली बोर्ड की ओर विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घुमारवीं में बोर्ड की ओर से बोर्ड कार्यालय घुमारवीं और कोठी में रविवार को घरेलू उपभोक्ताओं की केवाईसी कराई जाएगी।
विज्ञापन

घुमारवीं विद्युत उपमंडल-1 के सहायक अभियंता सन्नी कुमार जगोता ने बताया कि विद्युत मीटर खाता संख्या को उपभोक्ता के आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। घुमारवीं शहरी क्षेत्र के तहत उपभोक्ताओं की केवाईसी रविवार को विद्युत उपमंडल-1 के कार्यालय घुमारवीं में की जाएगी । वही कोठी और उसके आसपास क्षेत्र के उपभोक्ताओं की केवाईसी ग्राम पंचायत कार्यालय कोठी में की जाएगी। यह केवाईसी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 तक होगी। उन्होंने बताया कि केवाईसी करवाने के लिए उपभोक्ता के पास जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, बिजली बिल या कोई पुराना या नया बिल उनके पास होना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि रविवार के दिन अपनी केवाईसी जरूर करवाएं। यदि कोई उपभोक्ता केवाईसी करने में सहयोग नहीं करता है या केवाईसी नहीं करवाना चाहता है तो वह उपभोक्ता भविष्य में बिजली के बिलों में मिलने वाली सुविधा से वंचित रह सकता है। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें