फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुलदीप बने एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन बिलासपुर के प्रधान

विज्ञापन
एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन बिलासपुर की नई कार्यकारिणी। स्रोत: यूनियन
विज्ञापन
अभिनव को सचिव की जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी में कई पदाधिकारियों का चयन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन बिलासपुर की नई कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को प्रधान प्रीत मोहिंद्र की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से कुलदीप कुमार को बिलासपुर क्षेत्र का प्रधान और अभिनव शामा को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में इंद्र कुमार को अध्यक्ष, नरेंद्र कुमार और आशीष कुमार को उपाध्यक्ष, महेंद्र लाल को वरिष्ठ उप प्रधान और ऋषि गौतम और महेंद्र सिंह को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। दीपक ठाकुर को कोषाध्यक्ष, अंकित कुमार को संगठन मंत्री, देव चंद को मुख्य सलाहकार और राजन ठाकुर को मीडिया प्रभारी चुना गया। चुनाव के दौरान राज्य स्तरीय महासचिव देवेंद्र कंवर, संगठन मंत्री प्रमोद ठाकुर, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान नवीन ठाकुर, सह सचिव ओम प्रकाश, कानूनी सलाहकार अभिषेक ठाकुर और विक्रांत, प्रेस सचिव जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडी मंडलीय प्रधान रवि कुमार, कुल्लू प्रधान प्रेम चंद, वॉल्वो सेल तारा देवी के प्रधान अंजीव और जोगिंद्रनगर यूनियन सचिव देव कुमार ने भी चुनाव में भाग लिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यूनियन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात कही। चुनाव के बाद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें