-घुमारवीं कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं की एनसीसी आर्मी विंग यूनिट ने मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने की।
समारोह में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृतिका ने पहला, जगदेव, शालिनी धीमान ने दूसरा और शिवानी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाता का जागरूक होना बहुत आवश्यक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुंदर पोस्टरों से मतदान के उद्देश्य, महत्व और भारत के विकास को सुनिश्चित करने में मतदाता की भूमिका को उजागर किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी गतिविधियों के समन्वयक डॉ. सुरेश शर्मा, प्रो. प्रीतम लाल, प्रो. बच्चन सिंह और अन्य उपस्थित रहे।