फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृष्णा अकादमी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Wed, 24 Sep 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
सुई सुरहाड़ में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में  भाग लेने वाली टीमें आयोजकों के साथ। स्रोत: युवक
विज्ञापन
फाइनल में साई बिलासपुर को दी मात
विज्ञापन

सुई सुरहाड़ में आयोजित हुई दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मेरा युवा भारत बिलासपुर के सौजन्य से युवक मंडी सुई सुरहाड़ की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और रस्सा कस्सी जैसी प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

युवक मंडल के सचिव अक्षय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। कबड्डी का फाइनल मुकाबला कृष्णा अकादमी भगेड़ और साई बिलासपुर के बीच खेला गया, जिसमें कृष्णा अकादमी ने जीत हासिल की। वॉलीबाल के फाइनल में सुई-ए ने सुई-बी को हराया। वहीं बैडमिंटन के फाइनल में बैरी ने सुरहाड़ को हराकर खिताब अपने नाम किया। रस्साकशी में रठोहघाट विजेता बना। अक्षय ने बताया कि कबड्डी विजेता को 15 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बैडमिंटन विजेता को 2100 व उपविजेता को लेकर 1600 रुपये दिए गए। वॉलीबाल में विजेता को 1100 और उपविजेता को 800 रुपये का इनाम दिया गया। अक्षय ने बताया कि ग्रामीणों और युवक मंडल के साथियों के सहयोग से आयोजन सफल रहा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें