फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोल प्ले प्रतियोगिता में कृद्धा पहले स्थान पर

विज्ञापन
डीएवी स्कूल एनटीपीसी जमथल में दशहरा उत्सव में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
विज्ञापन
डीएवी स्कूल एनटीपीसी जमथल में मनाया दशहरा उत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी जमथल में हर्षोल्लास के साथ दशहरा मनाया गया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों के लिए रोल प्ले प्रतियोगिता हुई। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रामायण के चरित्रों का जीवंत अभिनय किया। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ ही जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया। प्रतियोगिता में नर्सरी से कृद्दा प्रथम, अनहद द्वितीय तथा अन्वी व इवांशि तृतीय रहीं। एलकेजी वर्ग में आर्यवीर प्रथम, दिविशा व रोनित द्वितीय और अनिका व दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। यूकेजी वर्ग में इशानी प्रथम, आरव कुमार द्वितीय और अभिनव तृतीय रहे। पहली में मनकीरत प्रथम, वंदना द्वितीय और दृश्य तृतीय रहे। दूसरी में वृत्तिका प्रथम, निहारिका व रिधान द्वितीय और अनिका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रामायण आधारित अंतरसदन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। तीसरी से पांचवीं की स्पर्धा में श्रद्धानंद हाउस प्रथम और आनंद स्वामी हाउस द्वितीय रहा। छठी से आठवीं कक्षा की स्पर्धा में श्रद्धानंद हाउस ने पहला और दयानंद हाउस ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें