फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठीपुरा स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबाल में हासिल किया दूसरा स्थान

Thu, 09 Oct 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
कोठीपुरा स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का स्वागत करत
विज्ञापन
दिव्यांशी, प्रियंका और श्रुति राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित
विज्ञापन

पाठशाला पहुंचने पर छात्राओं का किया गयास्वागत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा की छात्राओं ने अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबाल में दूसरा स्थान हासिल किया। खेल में छात्राओं ने स्वारघाट जोन का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीन छात्राओं दिव्यांशी, प्रियंका और श्रुति का चयन वॉलीबाल खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा पूजा ने स्वारघाट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए पहला स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर छात्राओं का प्रधानाचार्य, स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने सभी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और समस्त स्टाफ के योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन, सहयोग एवं सतत प्रोत्साहन से ही बच्चों में खेल भावना का विकास हुआ है और वह इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य स्तर पर भी यह छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें