फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सोने के दामों में भारी उछाल से ठप पड़ा आभूषण कारोबार

Thu, 09 Oct 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करवा चौथ पर ग्राहकों की खरीदारी में आई गिरावट
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में भी सुनारों की दुकानों से रौनक गायब
इस बार 30 से 40 प्रतिशत तक कम हुई खरीदारी

नीरज महाजन
भराड़ी(बिलासपुर)। पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम उपभोक्ताओं और ज्वेलरी कारोबार दोनों को झटका दिया है। महज दस दिन में सोना करीब 10 हजार रुपये प्रति तोला महंगा हो गया है। जहां दस दिन पहले सोना 1.0 4 लाख प्रति तोला बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 1.14 लाख से 1.16 लाख प्रति तोला तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी से मध्य और निम्न वर्ग के लोगों की पहुंच से सोना दूर हो गया है। जहां नवरात्र, करवाचौथ और दिवाली से पहले ग्राहकों की भीड़ ज्वेलरी दुकानों पर उमड़ती थी, अब दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। जिले के प्रमुख आभूषण कारोबारी संजय सोनी ने बताया कि इस साल त्योहारी सीजन के बावजूद बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उनके अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 30 से 40 प्रतिशत तक कम खरीदारी हुई है। उन्होंने कहा कि सोने के दामों में लगातार तेजी ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है और ग्राहक अब केवल जरूरत के अनुसार ही हल्के गहनों या चांदी के छोटे आइटम की खरीदारी कर रहे हैं। घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों में ज्वेलरी दुकानों के संचालकों का कहना है कि इस बार ग्राहकों की आवाजाही बेहद कम रही। कई लोगों ने तो पुराने गहनों की अदला-बदली (एक्सचेंज) की, लेकिन नए गहनों में निवेश से परहेज किया। कारोबारी वर्ग को अब माल मंगवाने से पहले कई बार सोच-विचार करना पड़ रहा है क्योंकि बिक्री धीमी और जोखिम अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियां सोने के भाव को प्रभावित कर रही हैं, और आने वाले हफ्तों में कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आम उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतें कुछ घटेंगी, ताकि वे आगामी विवाह समारोहों या त्योहारी अवसरों के लिए फिर से सोना खरीदने की योजना बना सकें। फिलहाल बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ गई है, और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें