-ट्यूनिंग प्रोग्राम के लिए अल्फा पब्लिक स्कूल का हुआ है चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। शिक्षा खंड झंडूता की पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरियां के बच्चों ने बुधवार को अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं का शैक्षणिक भ्रमण किया। स्कूल में बच्चों ने विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
ट्यूनिंग प्रोग्राम के तहत जिले के सात निजी स्कूलों को चयनित किया गया है। इसमें अल्फा पब्लिक स्कूल को शामिल किया गया है। शैक्षणिक भ्रमण प्रभारी जगदेव सिंह व मोनिका की अगुवाई में बच्चों ने पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों अटल टिंकरिंग लैब, भौतिक विज्ञान लैब, रासायनिक विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब आदि में विज्ञान अध्यापकों के साथ कार्य प्रणाली की विभिन्न जानकारियां हासिल कीं। इसके अलावा भ्रमण करने आए बच्चों में दिव्यांशु, अंशिका, आशुतोष, श्रेया, कनिष्का, ऋतिक, काव्या धीमान, नितिका शर्मा, आदित्य और शिवम ने फिजिकल इंस्ट्रक्टर राजेंद्र सोनी से सेल्फ डिफेंस के गुरु भी सीखे। प्रधानाचार्य ठाकुरदास शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के तहत बच्चों का पाठशाला में स्वागत किया गया और बच्चों को पाठशाला की प्रयोगशालाओं में प्रयोगात्मक गतिविधियां भी करवाई गई। बच्चों ने अटल टिंकरिंग लैब में कुछ प्रोजेक्ट पर भी कार्य किया और कंप्यूटर लैब में बच्चों ने आईटी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। शर्मा ने बताया कि बच्चों ने भ्रमण के दौरान स्थानीय पाठशाला के बच्चों के साथ ट्यूनिंग कर एक दूसरे के माध्यम से शैक्षणिक जानकारी साझा की।