फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे कोरोना योद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सिविल अस्पताल बरठीं में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि लगभग सौ से ज्यादा लोग क्षेत्र में सभी घरों तक जाकर लोगों को कोरोना जैसी भयंकर बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस अभियान को 3 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। बरठीं सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरबिंद टंडन और डॉ. कुलदीप सिंह ने आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों, आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अध्यापकों सहित स्वयंसेवियों को बताया कि यह अभियान एक्टिव केश फाइंडिंग कंपेन के तहत लिया जा रहा है। समस्त कोरोना योद्धा प्रत्येक घर में जाकर लोगों को कोरोना के फैलने की जानकारी सहित इसको रोकने के उपाय बताएंगे। इसके साथ ही जो लोग बाहरी क्षेत्रों से अपने घरों में आकर छुप रहे हैं, ऐसे लोगों की शिनाख्त कर सामाजिक दूरी सहित अनिवार्य एहतियात बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हाथों को बार-बार साबुन से धोकर सैनिटाइज करें। शुगर व बीपी के मरीजों सहित साठ वर्ष की आयु पार चुके व्यक्तियों को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। खांसी, बुखार और सांस फूलने की स्थिति में तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं और 104 पर फोन कर सूचित करें ताकि, उचित कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर डॉ. शिल्पा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रेम लता, सुरेश ठाकुर, बिमला देवी, सुनीता शर्मा, आशा देवी, अनिल कुमार सहित लगभग सौ से ज्यादा कोरोना योद्धाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें