फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोह में महिला के घर से बरामद हुई 4500 मिली शराब, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के तहत समोह में पुलिस ने अवैध शराब रखने वाली महिला के घर छापेमारी की और 4500 मिली लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

झंडूता पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि समोह गांव में एक महिला घर पर तैयार की जाने वाली नाजायज शराब का काम करती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला के घर पहुंच कर घर और आसपास छापा मारा। इस दौरान महिला की रसोई की दीवार के साथ गेहूं के खेत में छुपाकर रखी 4500 मिली लीटर अवैध शराब बरामद हुई। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें