-दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, चार सचिव बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। किसान मोर्चा भाजपा मंडल भराड़ी ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, चार सचिव व एक कोषाध्यक्ष सहित सदस्य बनाए गए हैं।
किसान मोर्चा मंडल भराड़ी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सलोह के कर्म चंद, गाहर के राजेंद्र कुमार, पंतेहड़ा के प्रदीप कुमार व भपराल के प्यार सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लंझता के सरवन व देहरा हटवाड़ के प्रीतम ठाकुर को महामंत्री बनाया गया है। भदसीं के कमल को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया दधोल के जगरनाथ शर्मा, चोखना के बलवंत सिंह, भगड़वान के चरंजी लाल, दमेहड़ा के राकेश कुमार को सचिव नियुक्त किया गया है। बम्म के अश्वनी कुमार को मीडिया प्रभारी व ढुंगान के अजय कुमार को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। आईटी का जिम्मा सलोंह के मनीष डोगरा व दख्युत के विद्यासागर को सौंपा गया। इसके अलावा सुंका राम, जोगिंद्र शर्मा, जगदीश कुमार, बृजलाल, राजकुमार, राजेश, मदनलाल, करतार सिंह, विक्रम ठाकुर, तिलकराज व कुलवंत सिंह को सदस्य बनाया गया है।