फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन : समानांतर टनल निरीक्षण में आपत्तियां, सुधार शुरू

Wed, 14 Jan 2026 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
फोरलेन पर स्वारघाट के पास सामानांतर टनल। संवाद
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


कैंची मोड़ की समानांतर 1800 मीटर टनल की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी
टनल से यातायात शुरू करने के लिए अभी लगेगा 10–15 दिन का समय
निरीक्षण की आपत्तियों से इंतजार बढ़ा, स्टाफ के लिए कंट्रोल रूम में लगेगा फर्नीचर
टनल शुरू होने से इस मार्ग पर कम होगा ट्रैफिक का दबाव कम

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर यात्रियों को जल्द बड़ी राहत मिलने वाली है। फोरलेन पर मौजूद सबसे अहम कैंची मोड़ की 1800 मीटर लंबी समानांतर टनल बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी है। हालांकि, हाल ही में हुए निरीक्षण में सामने आई कुछ खामियों के चलते टनल को वाहनों के लिए खोलने में अभी 10 से 15 दिन की देरी हो सकती है।
एनएचएआई के अनुसार इस माह के अंत तक टनल को यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है। टनल शुरू होने से इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम सफर मिलेगा। करीब 60 किलोमीटर लंबे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वर्तमान में पांच टनल बनी हैं, लेकिन सभी टू-लेन होने के कारण फिलहाल वाहनों की आवाजाही एक ही टनल से दोनों दिशाओं में हो रही है। इससे ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और टनल के भीतर ओवरटेकिंग के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए एनएचएआई ने समानांतर टनल बनाने का फैसला लिया, ताकि दोनों दिशाओं के लिए अलग-अलग मार्ग उपलब्ध कराए जा सकें और ट्रैफिक का प्रवाह निर्बाध बना रहे। कैंची मोड़ की समानांतर टनल तैयार होने के बाद अब चार अन्य टनलों की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तेजी से तैयार की जा रही है। हालांकि केंद्र स्तर पर डीपीआर को लेकर कुछ आपत्तियां लगी हैं, जिन्हें एनएचएआई दूर कर रहा है। लक्ष्य है कि वर्ष 2026 में इन टनलों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रस्तावित टनलों में टनल नंबर-2 (थापना) 465 मीटर, टनल नंबर-3 (तुन्नू) 550 मीटर, टनल नंबर-4 (टीहरा) 1265 मीटर और टनल नंबर-5 (भवाणा) 740 मीटर लंबी होगी। इन सभी को प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसी बीच एनएचएआई द्वारा टनल और इससे जुड़ी सुविधाओं का हाल ही में विस्तृत निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सुरंग परिसर में बने शौचालयों के कार्य की जांच की गई, जिसमें टाइलें मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं। गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए इन टाइलों को उखाड़कर दोबारा लगाया जा रहा है। इसके अलावा सुरंग के ऊपर बने कंट्रोल रूम में फर्नीचर और अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थापना का कार्य भी शेष है। जानकारी के अनुसार इन सभी सुधार कार्यों के पूरा होने के बाद ही टनल को औपचारिक रूप से हैंडओवर किया जाएगा, जिसके बाद यातायात शुरू होगा। कैंचीमोड़ का सेक्शन फोरलेन का सबसे संवेदनशील हिस्सा माना जाता है। यहां ट्रैफिक घना रहता है और मौजूदा एकल टनल में वाहन अक्सर धीमी रफ्तार से चलते हैं। नई समानांतर टनल खुलने के बाद दोनों दिशाओं में बिना रुकावट यातायात संभव होगा, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका घटेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें