फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खलोटा गांव की संपर्क सड़क धंसने से संपर्क कटा

विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन देने पहुंचे नम्होल पंचायत के खलोटा गांव के लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
प्रधान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

दूध की गाड़ियां और स्कूली वाहनों की आवाजाही बंद, वैकल्पिक सड़क बनाने की मांग
हैंडपंप और खेत भी मलबे में दबे, फोरलेन निर्माण से पैदा हुई समस्या के समाधान की गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नम्होल पंचायत के खलोटा गांव में फोरलेन निर्माण के बीच सड़क धंसने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 27 अक्तूबर को संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से गांव की आवाजाही प्रभावित हो गई है। दूध एकत्र करने आने वाले वाहनों और स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई है। इससे दूध की आपूर्ति, कृषि कार्य और रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। भूस्खलन से मनोज कुमार का हैंडपंप और संतोष कुमार का खेत मलबे में दब गया है।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर नम्होल पंचायत की प्रधान राजेश्वरी ठाकुर की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त किरण भड़ाना को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने खलोटा से दगसेच तक पुराने वैकल्पिक मार्ग को बहाल करने और प्रभावित लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के बीच शिमला मार्ग का बड़ा हिस्सा दरककर धंस गया। इससे खलोटा और डोली गांव को जोड़ने वाला पंचायत का संपर्क मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग बंद होने से बीमार लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को लाने-ले जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान ने बताया कि खलोटा से दगसेच तक पुराना वैकल्पिक मार्ग रियासतकाल से राजस्व विभाग में दर्ज है। लंबे समय से बंद पड़े मार्ग पर जरूरी काम करवाकर इसे दोबारा आवाजाही के योग्य बनाया जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल ने फोरलेन के नीचे से नम्होल से दगसेच तक सड़क बनाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों के अनुसार, 28 अक्तूबर को फोरलेन अधिकारियों ने पुराने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आदेश मिलने पर जल्द काम करवाने की बात कही है। अब ग्रामीणों को प्रशासन के निर्णय और मार्ग बहाली के लिए काम शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

भूस्खलन से मनोज कुमार का हैंडपंप और संतोष कुमार का खेत मलबे में दब गए हैं। ग्रामीणों ने हैंडपंप को ठीक करवाने और खेत को हुए नुकसान के मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। पंचायत प्रधान राजेश्वरी ठाकुर ने पंचायत में चल रहे फोरलेन निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर वैकल्पिक सड़क तैयार करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें