फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना ने पंचायत चुनाव जीते और हारे प्रत्याशी नवाजे

विज्ञापन
बिलासपुर में करणी सेना के कार्यक्रम में मौजूद प्रत्याशी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। करणी सेना ने पंचायती राज चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी प्रत्याशियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें जिला के अधिकतर हारे और जीते प्रत्याशियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष चंदेल और महामंत्री शशि शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदेल ने कहा कि यह देश का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें जीते और हारे प्रत्याशियों को एक मंच पर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में एक छत के नीचे अलग-अलग विचार धाराओं के लोग इकट्ठा हुए। करणी सेना गांवों के विकास के लिए चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। एक साल में ही करणी सेना ने प्रदेश में 1 लाख की सदस्यता पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि करणी सेना कोई जाति विशेष संगठन नहीं है। इसमें हर जाति से संबंधित व्यक्ति को जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि कई विकास के कार्य ऐसे होते हैं जो राजनीतिक कारणों से नहीं हो पाते। अब करणी सेना पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इन कार्यों को पूरा करेंगे। इस मौके पर करणी सेना के भीम चंदेल सहित जिला भर से पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधानों सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें