फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारखाने के लिए 40 किमी करना पड़ रहा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता खंड की मलरांओं पंचायत के करीब 1500 लोगों को पटवारखाने के लिए सड़क से करीब 30 और पैदल सात किलोमीटर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के चार गांवों में करीब 1800 खसरा नंबर हैं। इसके बावजूद इन्हें नजदीक पटवार खाना उपलब्ध नहीं है। इससे लोगों का जहां समय बर्बाद हो रहा है, मानसिक और शारीरिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है।
पटवारी से काम करवाने के लिए मलराओं के ग्रामीण पैदल जंगली रास्ते से चार किलोमीटर की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इसके बाद वे पटवार वृत्त कलोल में पहुंचते हैं। उल्लेखनीय है कि मलरांओं के तहत गांव मलरांओं में 870 खसरा नंबर, गांव बोहड़वी में 284, गांव सड़क जोहड़ में 235, गांव जोहड़ कालसा में 244, गांव जोहड़ सुंदरी में 121 और गांव जोहड़ ध्यानी में 25 खसरा नंबर हैं। कमला देवी, अनीता देवी, मान सिंह, रामपाल, कांता देवी, तृप्ता देवी, जोगिन्द्र पाल, देशराज, सुभाष चंद, सुरेंद्र सिंह, मंजुला, राजकुमार, लक्ष्मण, सुख राम ने बताया कि मलरांओं के ग्रामीणों को गोबिंद सागर झील बनने के कारण विस्थापित होना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को जमीन के कागज और प्रमाण पत्र लेने के लिए पटवार वृत्त से कलोल जाना पड़ता है। इससे उन्हें सड़क के माध्यम से 30 किलोमीटर अथवा पैदल जंगली और सुनसान रास्ते से जान जोखिम में डाल कर जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस में लोगों का समय के साथ आर्थिक नुकसान होता है। ग्रामीणों ने सरकार से मलरांओं में अलग पटवार वृत्त बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संदर्भ में उपतहसील कलोल के नायब तहसीलदार रमेश धीमान ने बताया कि कोटधार क्षेत्र में दो नए पटवार वृत्त बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। इसकी स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही मलरांओं के लोगों को घरद्वार पर यह सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें