बिलासपुर। अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच के दूसरे दिन कांगड़ा ने तीन विकेट खोकर 246 रन बना लिए हैं। पहली पारी में कांगड़ा ने मजबूत स्थिति बना ली है।
लुहणू मैदान में चंबा और कांगड़ा के मैच में कांगड़ा ने दूसरे दिन बल्लेबाजी शुरू की। ओपनर बल्लेबाज दिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रन की पारी खेली। वहीं, सत्यम पठानिया ने 28 और उज्ज्वल ने 17 रन का योगदान दिया।
कांगड़ा के अग्रिम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 82 रन बना लिए हैं। उनके साथ वंश धीमान 39 रन बनाकर नाबाद है। कांगड़ा ने मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। चंबा की ओर से साहिल शर्मा ने दो और आदित्य ने एक विकेट हासिल किया।