-आर्यन पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में म्यूजिकल चेयर, पेपर डांस, बलून वॉक और अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीनियर को विभिन्न प्रकार के टाइटल दिए। समारोह में सक्षम ठाकुर को मिस्टर आर्यन और कंगना सोनी को मिस आर्यन चुना गया। इसके अलावा शिवांश ठाकुर को मिस्टर पर्सनालिटी, आन्वी शर्मा को मिस पर्सनालिटी और सौरभ को मिस्टर फेयरवेल, प्रांजल को मिस फेयरवेल चुना गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से केक कटवाकर की। प्रधानाचार्य पंकज ठाकुर ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।