फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेयजल योजना का काम नहीं रुका तो मंगलवार से जेल भरो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
- संघर्ष समिति ने किसान महापंचायत में लिया निर्णय, अनशन जारी, दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल
विज्ञापन

- मौके पर क्यूआरटी सहित भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
- निर्माण स्थल पर लगाए बांस के बैरीकेट हटवाए

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर-सोलन सीमा पर त्रिवेणीघाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध में शनिवार को किसान महापंचायत हुई। इसमें अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति ने महापंचायत में पहुंचे जन प्रतिनिधियों से चर्चा कर निर्णय लिया कि योजना का काम मंगलवार तक नहीं रुका तो प्रभावित होने वाली पंचायतों के ग्रामीण खुद काम रुकवाएंगे और अपनी गिरफ्तारियां देंगे। वहीं, क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को महापंचायत में दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्यूआरटी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, पेयजल योजना का निर्माण करने के लिए शनिवार को कामगार और ठेकेदार नहीं पहुंचे। वहीं, महापंचायत में पहुंचे ग्रामीणों ने खड्ड में उतरकर निर्माण स्थल पर लगाई गए बांस के बैरीकेट को हटवाया। इस दौरान महापंचायत में पहुंचे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी बीआर कौंडल, जिला बार संघ के अध्यक्ष विजय कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता सरपाल ठाकुर, जिला परिषद सदस्य प्रेम सिंह ठाकुर, छकोह पंचायत प्रधान लता चंदेल, घ्याल के प्रधान शेर सिंह, साईं खारसी की प्रधान जागृति शर्मा, सिकरोहा पंचायत प्रधान भूप चंद, पंजैल खुर्द की प्रधान ममता, बाड़नू दिग्थली के प्रधान देशराज, मलोखर की प्रधान ममता, संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सीमेंट कंपनी 8 पंचायतों की आड़ में खुद को इस योजना से पानी लेना चाहती है। कंपनी का यह षड्यंत्र कामयाब होता है तो जिले के करीब 50 पंचायतों को पानी देने वाली पेयजल योजनाएं सूख जाएंगी। साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी नहीं मिलेगा और उन्हें खेती-बाड़ी छोड़ने होगी। वहीं, पर्यावरण से हो रही छेड़छाड़ को रोकना भी उनका हक और कर्तव्य है। यदि कंपनी को पानी चाहिए तो वह सतलुज से पानी उठाए। साथ ही जिन पंचायतों में पानी कमी है उन्हें भी सतलुज पर बने कोलडैम से पानी दिया जाए, जिससे उन्हें गर्मियों के मौसम भी पानी किल्लत न हो। वहीं, किसान महापंचायत में पहुंचे सभी लोगों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर शोक जताते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें