फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कंदरौर-धार सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने एडीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कंदरौर धार की सड़क समस्या को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठ - फोटो : 1
विज्ञापन
निरीक्षण के साथ पुनर्निर्माण के लिए बजट जारी करने की मांग, बरसात में बढ़ी परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कंदरौर-धार की ओर जाने वाली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पूर्व जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों ने अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें सड़क का स्थलीय निरीक्षण करवाने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने की मांग की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण मार्ग है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के दौरान समस्या और बढ़ जाती है। कई जगह सड़क टूट चुकी है, जबकि किनारों पर कटाव होने के साथ जल निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की बदहाली से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और किसानों के अलावा आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी हो रही है। क्षतिग्रस्त सड़क पर आवाजाही के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मौके पर निरीक्षण करवाकर सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन करने की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हिस्सों के पुनर्निर्माण के लिए बजट उपलब्ध करवाने और प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू करवाने का आग्रह किया। उनका कहना है कि केवल गड्ढे भरने या अस्थायी मरम्मत से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क का उचित तरीके से पुनर्निर्माण जरूरी है।
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क किनारे सुरक्षा दीवारें, नालियां और अन्य जरूरी सुरक्षा उपाय करवाने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मामले को प्राथमिकता देकर जल्द बजट स्वीकृत करने और निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें