फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल में कलोल की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
कोटधार के लग दयो में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गेहड़वीं (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र के लग दयो स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में युवा शक्ति कोटधार और कोटधार नलवाड़ मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में शौर्य चक्र विजेता शहीद बलदेव चंद की स्मृति में एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कोटधार नलवाड़ मेला समिति के संस्थापक एवं महासचिव अमरनाथ धीमान ने बताया कि शहीद बलदेव चंद ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था। उनकी वीरता और बलिदान को याद रखने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शहीद के पिता हवलदार बिशन दास ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान युवा शक्ति कोटधार और कोटधार नलवाड़ मेला समिति के सदस्यों ने शहीद के पिता हवलदार बिशन दास, उनकी धर्मपत्नी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को शाल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। हवलदार बिशन दास ने आयोजन समिति का आभार जताते हुए युवाओं से खेलों के प्रति अनुशासित और समर्पित भाव से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मानव विकास संस्थान कलोल के निदेशक रसम सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। फाइनल मुकाबले में कलोल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कोटधार की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 7100 रुपये और उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 5100 रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। मुख्यातिथि रसम सिंह चंदेल ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अपनी ओर से 31 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें