फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टेबल टेनिस में कलोल स्कूल बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी में छात्र पाठशाला बिलासपुर ने घुमारवीं को हराया
विज्ञापन

आज होगा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने बास्केटबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, फुटबाल, हैंडबाल, शतरंज में दमखम दिखाया। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।
खेल प्रभारी राज कुमार राणा ने बताया कि टेबल टेनिस का फाइनल मुकाबला कलोल और जेजवीं के बीच खेला गया, जिसमें कलोल विजेता और जेजवीं उपविजेता रहा। हॉकी के फाइनल मुकाबले में छात्र पाठशाला बिलासपुर ने छात्र पाठशाला घुमारवीं को 3-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बास्केटबाल के सेमीफाइनल मैच में दधोल ने बिलासपुर को 70 के मुकाबले 22 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में दधोल का सामना डीएवी स्कूल घुमारवीं से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल के सेमीफाइनल मैच में बाल पाठशाला घुमारवीं ने मिनर्वा स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब यह टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए फाइनल मुकाबले में बिलासपुर से भिड़ेगी। शतरंज में डीएवी विजेता और शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं उपविजेता रहा। हैंडबाल का फाइनल मुकाबला मोरसिंघी और घुमारवीं स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें मोरसिंघी ने घुमारवीं को 25-4 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें