फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वॉलीबाल में कल्लर बना चैंपियन कबड्डी में मोहड़ा ने मारी बाजी

विज्ञापन
बरोहा स्कूल में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
गेहड़वीं (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बरोहा में झंडूता और घुमारवीं उपमंडल की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के करीब 265 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। समापन समारोह में कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में कल्लर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बरठीं की टीम उपविजेता रही। कबड्डी में मोहड़ा ने बाजी मारी और टकरेड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। खो-खो में बाड़ी मंझेड़वा की टीम विजेता और कल्लर की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में झंडूता की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नवालोक खनसरा की टीम उपविजेता बनी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मार्चपास्ट में मेजबान बरोहा स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि विवेक कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें