फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल पूजन के साथ कहलूर ग्रीष्मोत्सव शुरू

Sun, 29 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 कहलूर ग्रीष्मोत्सव मेला रविवार को स्वारघाट में शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से शुरू हुआ। इस मौके पर पेट्रोल पंप के पास से मेला ग्राउंड बल्लियां तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। शोभायात्रा के बाद रामलाल ठाकुर ने बैलों का पूजन किया और खूंटा गाड़कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नालागढ़ पूर्व विधायक लखविंद्र सिंह राणा व जिला परिषद चेयरमैन अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे। महिला मंडलों और युवक मंडलों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
महिला मंडल दगदाहण की महिलाओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। धार भरथा गांव की संतोष ठाकुर ने नशे पर अपने विचार प्रकट किए। शिव शक्ति समूह धारभरथा की ज्ञानों देवी एवं सहेलियों ने समूह गान, दभेटा महिला मंडल की महिलाओं ने प्रधान कांता देवी की अगुवाई में पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन


महिला मंडल धनस्वाई की अनीता देवी व सहेलियों ने पर्यावरण बचाओ पर लोगों को जागरूक किया। महिला मंडल मतनोह ने श्याम प्यारे लीला तेरी लीला प्यारियां... समूह गान की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें