-विजेता को 21 उपविजेता को 15 हजार का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत सुईं सुरहाड़ में स्थानीय युवक मंडल की ओर से 9 और 10 नवंबर को कबड्डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें ओपन कबड्डी और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।
युवक मंडल के प्रधान हेमराज ने बताया कि ओपन वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता को 15 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अंडर-17 कबड्डी वर्ग में विजेता को 5100 और उपविजेता को 3100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता को 2500 और उपविजेता को 1500 रुपये इनाम दिया जाएगा। हेमराज ने बताया कि इस बार अंडर-15 वर्ग में दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें विजेता को 500 और उपविजेता को 300 रुपये इनाम दिया जाएगा। बताया कि सभी भाग लेने वाली टीमों को 9 नवंबर को खेल स्थान पर पहुंचना होगा। प्रतियोगिता में रेफरी का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। यदि कोई खिलाड़ी नशे की हालत में पाया जाता है तो उसे टीम से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं। टीम का पंजीकरण कराने और अधिक जानकारी के लिए 8580527878 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।