-नाबार्ड से सड़क के विस्तारीकरण के लिए बजट को मिली स्वीकृति
- इस साल जिले की तीन सड़कों के लिए नाबार्ड से मिली है मंजूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नाबार्ड की ओर से प्रदेश की 10 सड़कों के विस्तारीकरण को स्वीकृत प्रदान की गई है। इसमें घुमारवीं क्षेत्र की जुनाली-करलोटी-छत-बरठीं तक की सड़क के विस्तारीकरण के लिए भी मंजूरी मिली है। इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए 12 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस सड़क के विस्तारीकरण से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़क की लंबाई 10 किलोमीटर है। शीघ्र ही औपचारिकताएं पूरी होने पर इसका कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पहले जिले को नाबार्ड से दो सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिसमें पनियाला-त्यूनखास सड़क के लिए छह करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह सड़क करीब छह किलोमीटर लंबी है जबकि गतोल-दाबला सड़क के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। यह सड़क पांच किलोमीटर लंबी है। संबंधित सड़कों का विस्तारीकरण होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
बता दें कि लंबे समय से लोग इस सड़क के विस्तारीकरण की मांग रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्य रूप से इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद नाबार्ड से मंजूरी मिल गई है। नाबार्ड की ओर से विभाग से इसके लिए प्रशासनिक अनुमोदन की व्यवस्था करने को कहा गया है ताकि इसका औपचारिक रूप से स्वीकृति पत्र जारी किया जा सके।
कोट
प्रदेश सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में घुमारवीं की एक सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से जुनाली-करलोटी-छत-बरठीं सड़क का विस्तारीकरण किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री
कोट
जिले के लिए इस वर्ष नाबार्ड की तरफ से तीन सड़कें स्वीकृत हुई हैं। दो सड़कों की गिफ्ट डीड होनी बाकी है। गिफ्ट डीड होते ही विभाग प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संबंधित सड़कों के टेंडर लगाएगी ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग बिलासपुर