फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोठी-मझेड़ क्लस्टर में सूखे पौधों का संयुक्त निरीक्षण

विज्ञापन
कोठी-मझेड़ क्लस्टर में निरीक्षण पर पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से बात करते हुए। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एसडीएम की अगुवाई में पहुंची विभागीय टीम, ग्रामीणों ने नए पौधे लगाने या जमीन लौटाने की उठाई मांग
विज्ञापन

दो दिन में तैयार होगी जांच रिपोर्ट, बागवानी मंत्री को भेजेंगे अधिकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर उपमंडल की दियोथ पंचायत के कोठी-मझेड़ में शिवा परियोजना के तहत लगाए गए मौसंबी के पौधों के सूखने और क्लस्टर से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर शनिवार को संयुक्त निरीक्षण किया गया। एसडीएम सदर राजकुमार की अगुवाई में बागवानी, जल शक्ति और राजस्व विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। ग्रामीणों ने मांग उठाई कि यदि विभाग पौधों की उचित देखभाल और उत्पादन सुनिश्चित नहीं कर सकता तो सूखे पौधों को बदलकर नए पौधे लगाए जाएं या फिर उनकी जमीन को क्लस्टर से मुक्त कर वापस किया जाए। जानकारी के अनुसार कोठी-मझेड़ क्लस्टर में करीब चार वर्ष पहले एडीबी से वित्त पोषित शिवा परियोजना के तहत मौसंबी के पौधों का रोपण किया गया था। इस परियोजना में करीब 60 परिवार शामिल हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि सिंचाई के लिए बनाई गई कूहल क्षतिग्रस्त होने के कारण पौधों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया, जिससे बड़ी संख्या में पौधे सूख गए। वहीं, जिन पौधों पर फल लगे हैं, उनके विपणन की उचित व्यवस्था नहीं होने से भी बागवानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष भी शिकायत रखी थी। इसके बाद मंत्री कार्यालय की ओर से एसडीएम सदर को मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में शनिवार को संयुक्त निरीक्षण निर्धारित किया गया था। इससे पहले भी बागवानी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं। शनिवार को हुए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली और मौके के हालात का जायजा लिया। अब संबंधित विभागों के अधिकारी दो दिनों में निरीक्षण और ग्रामीणों की ओर से उठाए गए मुद्दों के आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। इस रिपोर्ट को बागवानी मंत्री को भेजा जाएगा। इसके बाद मंत्री स्तर पर रिपोर्ट का अध्ययन कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें