फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रिहायशी क्षेत्र में बारूद भंडारण गोदाम खोलने का विरोध

विज्ञापन
झंडूता में एसडीएम को ज्ञापन देते ग्राम पंचायत समोह के लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
समोह के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से डीसी को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित स्थल पर अनुमति नहीं देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत समोह के रिहायशी क्षेत्र में प्रस्तावित गन पाउडर स्टोरेज (बारूद भंडारण गोदाम) खोलने की योजना का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम झंडूता के माध्यम से उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित स्थल पर गोदाम खोलने की अनुमति नहीं देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर बारूद भंडारण गोदाम बनाने की योजना है, उसके आसपास रिहायशी मकान और खेतीबाड़ी की जमीनें हैं। यहां से एक सार्वजनिक रास्ता भी गुजरता है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में रिहायशी क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसी दुर्घटना की स्थिति में भारी जानमाल का नुकसान हो सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले बद्दाघाट और घुमारवीं क्षेत्र के लोगों ने भी प्रस्तावित बारूद भंडारण गोदाम के विरोध में प्रशासन को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए समोह में प्रस्तावित गोदाम को अनुमति न देने और जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समोह पंचायत के पूर्व उपप्रधान नंदलाल, वार्ड सदस्य कृष्ण कुमार और माया देवी, सेवानिवृत्त अधीक्षक मस्तराम, व्यापार मंडल झंडूता के प्रधान प्रशांत शर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, परविंदर सिंह ठाकुर, गोपाल शर्मा, पंडित सुशील शर्मा, अधिवक्ता दलजीत कटवाल, ठेकेदार तिलक राज शर्मा, अविनेश शर्मा, लखवीर ठाकुर और दिनेश शर्मा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें