फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, कल होंगे साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांजलि आईटीआई पट्टा में होगा आयोजन, 10 ट्रेड के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग
विज्ञापन

चयनित युवाओं को 28,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी मिलेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। प्रांजलि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पट्टा, घुमारवीं में 19 नवंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के गुजरात स्थित प्लांट में रोजगार के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
संस्थान के अध्यक्ष हरीश उप्पल ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, फिटर, डीजल मैकेनिक, टर्नर, वायरमैन, मशीनिस्ट, वेल्डर, पेंटर और ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु जॉइनिंग के समय 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा दसवीं कक्षा में न्यूनतम 40 प्रतिशत और आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों का शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 28,300 रुपये प्रतिमाह सीटीसी के साथ वार्षिक वैधानिक बोनस दिया जाएगा। वहीं, अप्रेंटिसशिप के दौरान 21,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से सब्सिडाइज्ड भोजन, डॉरमेट्री, यूनिफॉर्म, पीपीई और सेफ्टी शूज की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को दसवीं और आईटीआई की मार्कशीट की स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड और पैन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। संस्थान प्रबंधन ने पात्र युवाओं से 19 नवंबर को निर्धारित समय पर प्राजंलि आईटीआई कैंपस पट्टा, घुमारवीं पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें