बिलासपुर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुदर्शन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के जेबीटी के 12 पद भरे जाएंगे। काउंसलिंग 14 से 17 दिसंबर को 11 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर के कार्यालय में निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि रोजगार कार्यालय से योग्य अभ्यर्थियों के जो नाम प्राप्त हुए हैं उन्हें पंजीकृत डाक द्वारा बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी, निर्धारित योग्यता पूर्ण करते हैं व उन्हें बुलावा पत्र नहीं मिला हो तो वे भी निर्धारित तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि को उपस्थित न होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। न ही उनका कोई दावा और प्रतिवेदन स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदों की संख्या व श्रेणी में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के समय पात्र अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों की मूल व सत्यापित प्रतियां साथ लेकर आएं। काउंसलिंग की तिथि को किसी अभ्यर्थी के दस्तावेज पूरे नहीं होते हैं तो उसे दस्तावेजों को जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।