बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने बताया कि 25 नवंबर को मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक दावे और आक्षेप पुनर्निरीक्षण अधिकारी को प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 8 दिसंबर को पुनर्निरीक्षण अधिकारी प्राप्त दावे और आक्षेपों पर निर्णय लेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को अपील 15 दिसंबर तक की जा सकती है। कहा कि पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को अपीलों पर निर्णय 17 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके बाद मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 18 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें सदर बिलासपुर से बीडीओ सदर पुनर्निरीक्षण अधिकारी और पंचायत निरीक्षक सदर सहायक पुनर्निरीक्षण अधिकारी, घुमारवीं से बीडीओ घुमारवीं पुनर्निरीक्षण अधिकारी और पंचायत निरीक्षक घुमारवीं सहायक पुनर्निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए है।