फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 2786 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

-परीक्षा के लिए बनाए गए हैं 12 केंद्र, एडमिट कार्ड किए जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में सत्र 2024-25 में प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को होगी। परीक्षा के लिए जिले के 2786 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि परीक्षा से संबंधित तैयारियां चल रही हैं। जिले के 2786 विद्यार्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) घुमारवीं, छात्रा घुमारवीं, छात्र बिलासपुर, छात्रा बिलासपुर, भराड़ी, कुठेड़ा, झंडूता, बरठीं, कलोल, जुखाला, स्वारघाट और श्री नयना देवी जी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही है तो वह स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 94181-14501 और 01978280342 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें