-बड़गांव में लोगों के सहयोग से छिंज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में लोगों के सहयोग से छिंज प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में दर्जनों पहलवानों ने अपनी उत्कृष्ट कुश्ती का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
छोटी माली का फाइनल मुकाबला साहिल और जस्सा पहलवान के बीच हुआ, जिसमें साहिल विजेता रहे। विजेता पहलवान को इनाम राशि के साथ गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली के फाइनल मुकाबले में जतरेडी के जितेंद्र पहलवान ने रोहतक के सन्नी को हराकर खिताब अपने नाम किया। मुख्य तौर पर सीधी कुश्तियां छिंज का आकर्षण बनी रहीं। सीधी कुश्तियों में गिल्लू होशियारपुर का मुकाबला सनी रामायल के साथ हुआ। दूसरा मुकाबला बादल और जगदीप पट्टी के बीच हुआ। तीसरा मुकाबला मोहित पीएपी जालंधर और शिवम पहलवान बड़ागांव के बीच हुआ। चौथा मुकाबला बाबा फरीद जालंधर और जीता होशियारपुर के बीच हुआ। इसमें कमेटी ने पहलवानों को उनकी पहलवानी के स्तर को देखते हुए उत्कृष्ट इनाम दिए गए। इस मौके पर छिंज कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश चंदेल, मंगल ठाकुर, सुषम चंदेल, हरनाम सिंह, संजीव कुमार, राजेश गौतम, अनिल कुमार हैप्पी, रिषी राम, हंस राज आदि उपस्थित रहे।