फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रियाणा दंगल में जितेंद्र का दबदबा, विकास को हराकर जीती बड़ी माली

Wed, 22 Apr 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
रियाणा दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
बाल केसरी बने अर्थ गौतम, चार वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

दंगल हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। लखदाता छिंज कमेटी पंचायत बलोह के सौजन्य से रियाणा स्कूल के खेल मैदान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल दंगल लगा। दंगल में क्षेत्र सहित दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दंगल के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी बाबू राम भारद्वाज बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कमेटी की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि दंगल केवल खेल नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में सहायक सिद्ध होते हैं। कमेटी प्रधान राजपाल गौतम ने बताया कि दंगल का आयोजन चार वर्गों में किया गया, जिसमें बाल केसरी, अंडर-21, छोटी माली और बड़ी माली शामिल रहे। बाल केसरी के फाइनल में अर्थ गौतम ने आदित्य को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-21 वर्ग में अज्जू सुंदरनगर ने साहिल को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छोटी माली के फाइनल में जम्मू के जरनैल ने पंकज कोटधार को हराया। वहीं बड़ी माली के मुकाबले में जितेंद्र पथरेड़ी ने विकास को कड़े मुकाबले में पटकनी देकर रियाणा दंगल का खिताब जीत लिया। बाल केसरी विजेता अर्थ गौतम को 1300 रुपये व गुर्ज, उपविजेता आदित्य को 1100 रुपये व गागर देकर सम्मानित किया गया। अंडर-21 वर्ग में विजेता अज्जू को 5100 रुपये व गुर्ज, उपविजेता साहिल को 4100 रुपये व गागर प्रदान किया गया। छोटी माली के विजेता जरनैल को 7100 रुपये व गुर्ज, उपविजेता पंकज कोटधार को 6100 रुपये व गागर दी गई। बड़ी माली के विजेता जितेंद्र को 11000 रुपये व गुर्ज, उपविजेता विकास को 9000 रुपये व गागर देकर सम्मानित किया गया। दंगल के समापन अवसर पर सौरव ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे और विजेता व उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर गौरी महंत शाहतलाई सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें