फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जितेंद्र बने बैरी मियां दंगल के विजेता, पप्पू रहे उपविजेता

Mon, 11 May 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बैरी मियां में आयोजित दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत: दंगल कमेटी
विज्ञापन
हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। वीर लखदाता दंगल समिति बैरी मियां गेहड़वीं की ओर से आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया। दंगल के फाइनल मुकाबले में जूमझेड़ी अखाड़ा सरहिंद के पहलवान जितेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पप्पू नैना देवी को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि पप्पू उपविजेता रहे।
विजेता पहलवान को समिति की ओर से 10 हजार रुपये नकद व गुर्ज देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता को 8 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। दंगल में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के नामी पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कैप्टन मलकीयत सिंह चंदेल ने किया। उन्होंने दंगल समिति को 5100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। इसके अलावा नोनू चंडीगढ़ और दीपा मुल्लापुर के बीच हुए मुकाबले में नोनू ने जीत दर्ज की। वहीं हरी चंडीगढ़ ने भोलू ऊना को पराजित किया। एक अन्य मुकाबले में सौरव नैना देवी ने पवन मुल्लापुर को शिकस्त देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। दंगल के समापन समारोह में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता जल विभाग रतन देव मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सफल आयोजन के लिए दंगल समिति को 31 हजार रुपये की राशि भेंट की। विशेष अतिथि देवांश चंदेल ने भी समिति को 11 हजार रुपये देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल समिति के प्रधान वासुदेव गौतम ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों, दर्शकों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. उमेश चंदेल की ओर से दिए गए 11 हजार रुपये के सहयोग के लिए भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर कृष्ण सिंह चंदेल, जसवंत चंदेल, हरि सिंह चंदेल, पुरुषोत्तम सिंह चंदेल, तरसेम चंदेल, सुखदेव चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें