फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप चुनाव : 14 वार्डों में कांग्रेस को तीन, भाजपा को मिली छह सीटें

विज्ञापन
बरमाणा वार्ड से जिला परिषद सदस्य मुस्कान समर्थकों के साथ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला परिषद के 14 वार्डों में से छह पर भाजपा ने अपना परचम फहराया है। वहीं तीन वार्ड से कांग्रेस समर्थितों ने जीत हासिल की है। जबकि पांच वार्ड में निर्दलीय विजयी रहे हैं। जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का ताज किसके सिर पर सजेगा, इसका निर्णय अब निर्दलीयों पर टिका है। हालांकि निर्दलीय जीतकर आए पांच में से चार ऐसे सदस्य हैं जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। लेकिन पार्टी की ओर से समर्थन न मिलने पर इन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर सत्ता की चाबी अपने हाथ में रख ली।
विज्ञापन

बरमाणा वार्ड से निर्दलीय मुस्कान ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित उम्मीदवार रजनी को 3115 मतों से हराया। हटवाड़ वार्ड से भाजपा के मदन कुमार ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह को 25 वोटों से मात दी। डंगार वार्ड से आईडी शर्मा ने भाजपा के कुलतार सिंह को 1756, कुठेड़ा वार्ड से भाजपा की विमला देवी ने कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजना धीमान को 2095, ननावां वार्ड से निर्दलीय बेली राम राठौर ने कांग्रेस के मेहर चंद को 973, बरठीं वार्ड से शालू कुमारी ने भाजपा की उषा ठाकुर को 721, बैहना ब्राह्मणा से प्रोमिला वसु ने भाजपा की कमलेश कुमारी को 1277, जेजवीं वार्ड से निर्दलीय राजकुमार ने भाजपा के कुलदीप कुमार शर्मा को 3080, बैहना जट्टा वार्ड से भाजपा की शैलजा ने कांग्रेस की निरंजना नड्डा को 261, बामटा वार्ड से निर्दलीय कुमार गौरव शर्मा ने भाजपा के राकेश ठाकुर को 1981, नम्होल वार्ड से भाजपा के प्रेम सिंह ने निर्दलीय कुलदीप को 2396 मतों से मात दी।
वहीं जुखाला वार्ड से भाजपा की सत्या देवी ने निर्दलीय कमलेश को 979, स्वाहण से भाजपा के मान सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 7229, कोटखास वार्ड से कांग्रेस की पूजा रानी ने भाजपा की नीलम कुमारी को 56 मतों से मात दी।
विज्ञापन

इनसेट
बरमाणा जिप सदस्य के हाथ अध्यक्ष की डोर
निर्दलीय जीतकर आए सभी प्रत्याशी कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हैं। लेकिन बरमाणा वार्ड से जीतकर आई मुस्कान उसी पार्टी का साथ देंगी जो उसे जिप अध्यक्ष का पद देने को तैयार होगा। कांग्रेस विचारधारा के चार निर्दलीय अगर कांग्रेस के साथ आते हैं तो भाजपा का पलड़ा हल्का होगा। लेकिन अगर भाजपा मुस्कान को अध्यक्ष पद देने को तैयार हो जाती है तो जिले में अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बना सकते हैं। इसके विपरीत मुस्कान का परिवार भी कांग्रेस विचारधारा से जुड़ा है। अब मुस्कान का एक वोट तय करेगा कि जिले में किस पार्टी का अध्यक्ष होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें