फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में बढ़ाई गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-अवैध खनन पर दो ट्रैक्टरों से वसूला दस हजार जुर्माना
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जगदीश

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पुलिस थाना झंडूता क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में पुलिस ने अपनी गश्त तेज कर दी है। पुलिस टीम अवैध खनन, नशा करने वाले लोगों, तेज रफ्तार वाहन चालकों, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट, बिना इंश्योरेंस, बिना कागजात वाहन चालकों पर शिकंजा कस रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बीते दिन दो ट्रैक्टरों से अवैध खनन पर 10,200 रुपये जुर्माना वसूला है। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में लोगों को यातायात नियमों के बारे में पहले जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में जो लोग कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने का प्रयास करेंगे उनके खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य बनता है कि वह कानून का पालन करे। कुछ असामाजिक तत्वों के कारण लोगों को मुश्किल झेलनी पड़ती है। ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं झंडूता बस अड्डा पर पहले वाहन चालकों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही खड़े करने के लिए कहा जाएगा। जो लोग इस बात को नहीं मानेंगे उनके साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने अवैध खनन माफिया को सचेत किया कि वह अवैध रूप से कोई भी कार्य न करें। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग पुलिस का सहयोग करें तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें