फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणथल में पांच लाख के आभूषण हुए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के लद्दा पंचायत के रणथल गांव में करीब पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। रणथल गांव की एक बुजुर्ग महिला ने अपने घर हुई चोरी की वारदात के पीछे अपनी ही पोती पर शक जाहिर करते हुए थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रणथल गांव की प्रेमी देवी ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर में थी। इसी दौरान उसकी पोती जो अपनी मां के साथ घुमारवीं में रहती है उनके घर आई थी। प्रेमी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती ने घर से लॉकर की चाबियां उठाकर अलमारी से सोने के गहने चुरा लिए। कहा कि उस समय उन्हें इसकी भनक नहीं लगी। लेकिन जब उनकी पोती घर से चली गई तो उन्हें इस चोरी का पता चला। बृद्धा ने कहा कि उनकी बहू व पोती घुमारवीं में रहती हैं। कभी कभी पोती घर आया जाया करती थी। उसी तरह इस बार भी उनकी पोती घर आई तो घर से सोने के आभूषण चुरा कर ले गई । पोती की उम्र करीब 14 वर्ष है। पुलिस ने इस संदर्भ में भराड़ी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने कहा कि महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके घर से हुई चोरी में एक नथ, झुमके, 3 मंगलसूत्र, कान की बालियां, टीक, अंगूठियां व अन्य सोने का कुछ सामान था। उनकी पोती चोरी करके घर से निकल गई। बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें