-शिमला के शोघी विज्ञान संग्रहालय में हुई प्रतियोगिता
-पाठशाला पहुंचने पर अध्यापकों प्रबंधन समिति ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की राजकीय उच्च पाठशाला ज्योरा के कर्ण चंदेल ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आयोजित राज्यस्तरीय सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता शिमला के शोघी विज्ञान संग्रहालय में हुई।
अब यह छात्र 14 अक्तूबर को दोबारा मुख्यमंत्री के सामने इस मॉडल का प्रदर्शन करेगा। मुख्याध्यापक मदन लाल शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन चयन समिति ने हाई जोन में कर्ण चंदेल के मॉडल को भविष्य में हिमाचल की भौगोलिक स्थितियों के अनुकूल और ईको फ्रेंडली बताया। इस भवन की खास बात यह है कि घर प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित है। यह भवन बाढ़, आकाशीय बिजली, आग, गर्मी, सर्दी, भूकंप और सांप आदि जंतुओं से भी सुरक्षित रखता है। इस भवन के निर्माण में मिट्टी, गारे, बांस, थर्माकोल और दीमक रोधी रसायन का प्रयोग किया गया था। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, स्टाफ और अभिभावकों ने कर्ण चंदेल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षिका सोमा देवी, स्कूल प्रबंधन कमेटी की प्रधान शालिनी, स्कूल आपदा प्रबंधन इंचार्ज जगत पाल, मंगत लाल, रवींद्र, देवेंद्र, सरिता, शशिबाला सहित अन्य उपस्थित रहे।
ज्योरा स्कूल के कर्ण को सुरक्षित निर्माण मॉडल स्पर्धा में तीसरे स्थान पर रहने पर सम्मानित करते