फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई मंदिर निर्माण को जसपाल भट्टी परिवार ने दिया छह लाख

Sun, 29 Mar 2026 06:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई मंदिर में मंदिर अधिकारियों को चेक सौंपते जसपाल भट्टी। स्रोत: मंदिर न्यास
विज्ञापन
पहले भी चार लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी की है भेंट
विज्ञापन


मंदिर न्यास ने किया सम्मानित स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में मंदिर के जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य के लिए श्रद्धालुओं का सहयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में एनआरआई इंग्लैंड निवासी जसपाल भट्टी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मंदिर निर्माण के लिए छह लाख रुपये की दान सेवा अर्पित की।
विज्ञापन


यह राशि चैत्र मेले के दौरान सहायक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार और मंदिर प्रभारी एवं सहायक अभियंता विजयपाल ठाकुर को सौंपी गई। जसपाल भट्टी ने बताया कि वे भविष्य में भी मंदिर निर्माण कार्य के लिए सहयोग जारी रखेंगे और अगली यात्रा में और अधिक दान सेवा देंगे। मंदिर प्रभारी विजयपाल ठाकुर ने जानकारी दी कि भट्टी परिवार की ओर से चैत्र मेला की शुरुआत में बैंक माध्यम से चार लाख की राशि पहले ही दी जा चुकी थी। इसके साथ ही अब कुल 10 लाख की दान सेवा मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल चैत्र मेले में भी भट्टी परिवार ने मंदिर न्यास शाहतलाई को बोलेरो पिकअप वाहन भेंट किया था, जिससे मंदिर प्रबंधन को काफी सुविधा मिली है। मंदिर न्यास की ओर से भट्टी परिवार की इस पुण्य सेवा की सराहना की गई और उन्हें बाबा जी का प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर सुरक्षा प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, सुपरवाइजर जगदेव भाटिया सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें