फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावमापा छात्र घुमारवीं और रावमापा गालियां में नवाजे मेधावी छात्र

विज्ञापन
रावमावि (छात्र) घुमारवीं के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों के साथ मुख्यातिथि ? - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र घुमारवीं और सीनियर सेकेंडरी स्कूल गालियां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विधायक राजेंद्र गर्ग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल में बच्चों ने नाटी सिरमौर वालिये, शिल्पा शिमले वालिए सहित अन्य पहाड़ी नाटियों, हिंदी और पंजाबी गानों पर जमकर धमाल मचाया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गालियां के सालाना समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर विधायक राजेंद्र गर्ग ने शिरकत की, जबकि कर्नल हरी चंद विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने वार्षिक समारोहों में उपस्थित बच्चों को एकाग्रता और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। वहीं, बच्चों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र पाल रतवान, सुरेश पटियाल, जीत राम, उधो राम, जितेंद्र धीमान, बलवीर पटियाल और शांति स्वरूप सहित काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें