फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जागृति महिला मंडल ने श्रमदान से खोली बंद सड़क

विज्ञापन
स्याहोला पंचायत के पंधोह गांव में बंद हुई सड़क को खोलने के लिए श्रमदान करती महिला मंडल सदस्य। स
विज्ञापन
पंधोह में भूस्खलन से मार्ग हुआ था बंद, बांस और मलबा हटाकर बहाल की आवाजाही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर विकास खंड की स्याहोला पंचायत के पंधोह गांव में भारी बारिश के कारण बंद हुई सड़क को जागृति महिला मंडल की सदस्यों ने श्रमदान कर बहाल कर दिया। बारिश के बाद सड़क पर भूस्खलन होने के साथ बांस का झुंड गिर गया था। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था और ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी।सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद जागृति महिला मंडल की प्रधान वंदना शर्मा की अगुवाई में सदस्यों ने मार्ग खोलने का जिम्मा उठाया। सदस्य मनीषा, रीता, गीता और रामकली मौके पर पहुंचीं और सड़क पर गिरे बांस तथा मलबे को हटाने में जुट गईं। काफी मशक्कत के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि भारी बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह भूस्खलन होने से संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। पंधोह में भी सड़क बंद होने से लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में महिला मंडल की सदस्यों ने प्रशासन और विभाग का इंतजार करने के बजाय खुद आगे आकर रास्ता बहाल किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जागृति महिला मंडल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सदस्यों ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उनके प्रयास से गांव के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें