बरठीं (बिलासपुर)। व्यापार मंडल बरठीं व स्थानीय ग्रामीणों की ओर से बरठीं बाजार में जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में शिवांश भारद्वाज, दीक्षा भारद्वाज व जानी ठाकुर ने माता की भेंटों से वातावरण को भक्ति मय कर दिया।
जागरण की शुरुआत मुख्यातिथि पदम श्री अवार्ड से सम्मानित कृषि वैज्ञानिक डॉ प्रेमलाल गौतम ने ज्योति प्रचलित कर की। इस मौके पर कलाकारों ने सर्वप्रथम गणेश वंदना और देवी आराधना के बाद कई प्रस्तुतियां दी, जिनके गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में कई झांकियों की प्रस्तुति भी दी गई। भक्तों ने मां ज्वाला जी से लाई गई ज्योति का दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। सुबह तारा रानी की कथा का प्रसंग सुनाकर कन्या पूजन किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर समाजसेवी केडी गौतम, सतीश गौतम, अनिल गौतम, सुरेश गौतम, राकेश मेहता और संजीव गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।