श्री बाबा नाहर सिंह धौलरा मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक अभिषेक सोनी व सुरेश संधू ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।
जागरण की शुरूआत अभिषेक सोनी ने गणेश वंदना हे गणपति दीन-दयाल... से की। इसके बाद उन्होंने डम-डम डमरु बजे..., दुनिया में देव हजारों हैं..., निके-निके सोणे-सोणे..., काली कमली वाला..., आई पुजे मंदरा तेरे बाबा नाहर सिंह बजिया..., मंदरा रा नजारा..., वे मनमोनया बालक नाथा..., तेरे गुफा दे नजारे जोगिया..., निंदरे पारे-पारे..., अज भगता दे मेले..., अरे द्वार पालो..., राधे-राधे बोल... और जय हो गऊ माता... भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गायक सुरेश संधू ने शिव नाम से है...,
रंग बसरे दरबार..., पगत त्याणू वांगू..., बसी गई जम्मू रिया धारा..., रही-राही जाण वालया..., तेरे मंदरा च रौणकां..., भोले बाबा..., मेला मइया दा... और राधे अलबेली सरकार... भजन प्रस्तुत माहौल को भक्तिमय बनाया दिया। जागरण में मंच संचालन अभिषेक डोगरा ने किया।
जबकि अमन त्रिवेदी, रोहित, राजपाल और राजीव ने संगत की। इस अवसर पर शर्मा परिवार सहित कौशल्या देवी, ओंकार कपिल, कर्ण चंदेल, आर्यंतिका, अखिल, प्रणव, अमन और अमित सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।