- सरकार लंबित चिकित्सा बिलों के लिए करे बजट का प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने कहा है कि पेंशनर से हिमकेयर योजना की सुविधा छीनना सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है। सरकार ने इस योजना से वंचित करने के लिए यह बहाना लिया है कि पेंशनर को चिकित्सा बिलों की अदायगी की सुविधा प्राप्त है। वास्तविकता यह है कि पेंशनर के करोड़ों रुपये के बिल लंबित पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लंबित पड़े चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए कोई बजट का प्रावधान नहीं किया है। इससे पूर्व पेंशनर हिम केयर कार्ड का सहारा लेकर अपना उपचार करा रहे थे। अब तो पेंशनर को जीवित रहने के लिए एक ओर कुआं और दूसरी ओर खाई का डर सता रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री ने अक्तूबर 2023 में आश्वासन दिया था कि शीघ्र पेंशनर के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी, लेकिन लगता है कि सरकार इस फैसले को लागू करना ही नहीं चाहती है। सरकार से अनुरोध है कि यदि पेंशनर को हिमकेयर योजना से बाहर करना ही है तो चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट का तुरंत प्रावधान करे अन्यथा हिमकेयर योजना का लाभ यथावत रखा जाए।