फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में जन्म लेना सौभाग्य की बात: गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलघाड़ में चल रही शिव महापुराण कथा में आचार्य ईश्वर दत्त गर्ग ने कथा प्रसंग में अपने मुखारविंद से शिव विवाह का गुणगान करते हुए भक्तों को बताया कि देश में हिमाचल प्रदेश ऐसा राज्य है, जो पूरे विश्व में देव भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। हिमाचल प्रदेश को पूरे विश्व में देवी देवताओं की भूमि कहा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां दुर्गा भगवती ने माता पार्वती जी के रूप में अवतार लेकर माता मैना और पिता राजा हिमाचल के घर में अवतार लिया था। माता पार्वती जी ने हिमालय पर्वत पर भगवान शिव शंकर को पति रूप में पाने के लिए तपस्या की। आखिर में माता पार्वती जी का विवाह भगवान शंकर जी के साथ हुआ। उन्होंने कथा में आगे वर्णन करते हुए कहा कि हम हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं। हिमाचल प्रदेश वाले माता पार्वती जी के मायके वाले और भगवान शंकर जी के ससुराल के पक्ष से संबंध रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्री शिव महापुराण कथा करवाने वाले लोग जीवन के अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति को प्राप्त होकर पापों से मुक्ति पाते हैं। ऐसा वर्णन पुराणों में लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें