फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांगों को लेकर सीएम से मिलेगा इंटक का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 11 Apr 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमितीकरण व वेतन विसंगतियों पर आर-पार की तैयारी
विज्ञापन

बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में सौंपा जाएगा मांग पत्र, कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंटक से जुड़े अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द ही एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक एवं इंटक प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह करेंगे।
कर्मचारियों ने साफ कहा कि लंबे समय से नियमितीकरण, पदोन्नति और वेतन संबंधी विसंगतियों को लेकर वे संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस समाधान नहीं निकला है। ऐसे में अब सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष सभी मुद्दों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग उनके नियमितीकरण के लिए स्थायी नीति बनाने की है। कर्मचारियों का कहना है कि विशेष रूप से वर्ष 2017 से पहले नियुक्त कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित किया जाए, ताकि वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसके अलावा विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के अवसर बढ़ाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है। लोक निर्माण विभाग में कार्यरत वर्क इंस्पेक्टर्स को कनिष्ठ अभियंता के पद पर पदोन्नत करने तथा जल शक्ति विभाग में हेल्पर और बेलदार को वॉटर कैरियर व क्लर्क के पदों पर समायोजित करने की बात कही गई है। वेतन विसंगतियों को लेकर भी कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नए वेतनमान के अनुसार देय एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं भी इस मांग पत्र का अहम हिस्सा होंगी। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि कई रिटायर कर्मचारियों को उनकी लंबित देय राशि अब तक नहीं मिली है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है। संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की सभी समस्याओं और विसंगतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो इंटक चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें