फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

Sat, 11 Apr 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। लायुल ट्राइबल वैलफेयर एसोसिएशन की ओर शनिवार को औहर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेष रूप से खिलाड़ियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों, एचआईवी/एड्स और यौन रोगों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना प्रबंधक राजेश शर्मा ने कहा कि नशा एक ऐसी सामाजिक बुराई है जो न केवल व्यक्ति को शारीरिक रूप से खोखला करती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह कर देती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, शिमला के सहयोग से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत एचआईवी के संक्रमण और बचाव पर विस्तार से चर्चा की गई। शिविर में बताया गया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित सुई, संक्रमित रक्त और संक्रमित मां से बच्चे को यह बीमारी फैल सकती है। चूंकि इस बीमारी का कोई इलाज संभव नहीं है, इसलिए जानकारी ही बचाव है। किसी भी प्रकार की जानकारी या परामर्श के लिए टोल-फ्री नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित ट्रक ड्राइवरों को यौन रोगों के लक्षणों और उनके पूर्ण उपचार के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि यदि समय पर पहचान हो जाए और दवाइयों का पूरा कोर्स किया जाए, तो यौन रोगों का शत-प्रतिशत इलाज संभव है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को जीवन भर नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर लायुल ट्राइबल वैलफेयर एसोसिएशन की ओर से राजेश शर्मा, रीना चंदेल, प्रवीण और रोहित सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें